Rajasthan Weather Alert: आज से राजस्थान के मौसम में हो सकता है बड़ा बदलाव होने के है आसार है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण से, 3 क्षेत्रों में बादल छाने के साथ साथ बारिश व बिजली गिरने की संभावना बताई जारही है। करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज़ रफ्तार से जोरदार हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान राजस्थान में कई जिलों में गर्मी और लू का असर भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 से लेकर 30 अप्रैल तक राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में लू के चलने की प्रबल संभावना है।
Rajasthan Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज भरतपुर, जयपुर और कोटा इन इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही 30 से लेकर 40 kmh की रफ़्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की भी सम्भावना है।
आज इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
Rajasthan Weather Alert इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
क्रम संख्या | जिला नाम |
---|---|
1 | बाड़मेर |
2 | बीकानेर |
3 | जोधपुर |
4 | नागौर |
5 | चुरू |
6 | टोंक |
7 | सीकर |
8 | सवाई माधोपुर |
9 | हनुमानगढ़ |
10 | जैसलमेर |
11 | कोटा |
12 | झालावाड़ |
13 | जयपुर |
14 | दौसा |
15 | बूंदी |
16 | करौली |
17 | झुंझुनू |
18 | बारां |
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
मई का पहला हफ्ता थोड़ा राहत लेकर आएगा। जैसे-जैसे पूर्वी हवाएँ चलेंगी और एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, वैसे-वैसे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आंधी-तूफान वाले मौसम की गतिविधियाँ बढ़ेंगी और गर्मी थोड़ी कम महसूस होगी।
यह भी पढ़े : सादुलपुर में इन सड़को का होगा चौड़ाईकरण खर्च होंगे 45 करोड़ 31 लाख रुपए, अब इन गॉवो की होगी मौज
अब अगर बात करें बाड़मेर की, तो वहाँ हालात फिलहाल काफ़ी गर्म हैं। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो कि सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा है। रात में भी गर्मी बनी रही, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ।
कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में आंधी और हल्की बारिश की वजह से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दिन के वक्त धूप अभी भी तगड़ी रहने वाली है।

Rajasthan Weather Alert