जस्थान सोलर सब्सिडी योजना 2025 : राजस्थान सरकार किसानों के लिए लेकर आयी है एक जबरदस्त योजना, इस योजना में उन्हें सोलर पंप लगवाने पर 60% तक की सब्सिडी यानी की सरकार की तरफ से सहायता मिलने वाली है । आप को बता दे की इस योजना का नाम है पीएम कुसुम योजना कम्पोनेंट बी। आइए बताते हैं इस योजना के बारे में आसान और सरल शब्दों में।
राजस्थान सोलर सब्सिडी योजना 2025 इस योजना का मकसद क्या है?
राजस्थान में लगभग किसान आज भी सिंचाई के लिए डीजल पंप या कसी दूसरे महंगे विकल्पों पर निर्भर रहते हैं। इस वजह से खेती में खर्च ज़्यादा आता है और फायदा बहुत ही कम होता है। इस को देखते हुए सरकार यह चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा किसान अपने खेतो में सोलर पंप लगवाएं जिससे सिंचाई का खर्च सिर्फ नाम मात्र हो और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं हो।
यह भी पढ़ें ; Rajasthan : 650 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे राजस्थान की होजाये गी मौज, इन जिलों से होकर गुजरेगा देश का दुसरा सबसे बड़ी रोड

मिलेगा क्या इस योजना में?
राजस्थान सोलर सब्सिडी योजना 2025 : इस योजना के अंतर्गत आपको खेत में सोलर पंप लगवाने पर कुल खर्च का 60 प्रतिशत हिस्सा सरकार सब्सिडी रूप में देगी। ये सब्सिडी दो हिस्सों में दी जाएगी – 30% केंद्र सरकार देगी और 30% राज्य सरकार देगी। जो कुल मिला कर 60 प्रतिशत होता है |
इस उदाहरण से समझे:
सोलर पंप क्षमता | कुल कीमत (₹) | सब्सिडी (₹) | किसान के द्वारा देय राशि (₹) |
---|---|---|---|
3 HP | ₹2,15,000 | ₹1,14,000 | ₹1,01,000 |
5 HP | ₹3,05,000 | ₹1,76,000 | ₹1,29,000 |
7.5 HP | ₹4,20,000 | ₹2,38,000 | ₹1,81,000 |
कौन कौन कर सकता है आवेदन?
राजस्थान सोलर सब्सिडी योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए किसान को कुछ इन शर्तें पूरी करना होगा:
यह भी पढ़ें ; राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को शानदार तोहफा, भजनलाल सरकार अब हर महीने इतनी यूनिट बिजली फ्री देगी
पात्रता शर्त | विवरण |
---|---|
न्यूनतम भूमि आवश्यकता (सामान्य क्षेत्र) | कम से कम 0.4 हेक्टेयर |
न्यूनतम भूमि आवश्यकता (जनजातीय क्षेत्र) | कम से कम 0.2 हेक्टेयर |
सिंचाई प्रणाली | खेत में ड्रिप या स्प्रिंकलर प्रणाली अनिवार्य |
पानी संग्रहण की व्यवस्था | डिग्गी, फार्म पॉन्ड या अन्य जल संचयन की सुविधा होनी चाहिए |
हाईटेक खेती करने वाले किसान | ग्रीनहाउस, शेड नेट हाउस वाले किसान भी पात्र हैं |
राजस्थान सोलर सब्सिडी योजना 2025 कैसे करें आवेदन?

क्रम | प्रक्रिया विवरण |
---|---|
1 | किसान को राजकिसान साथी पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। |
2 | आवेदन करते समय जनाधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। |
3 | आवेदन की जांच के बाद, सरकारी अधिकारी किसान के द्वारा चुने गए सप्लायर को तकनीकी सर्वे के लिए भेजेंगे। |
4 | सर्वे व अनुमोदन के बाद, किसान को अपना अनुदान राशि छोड़कर बचा हिस्सा पोर्टल पर दिए गए बैंक खाते में जमा करना होगा। |
5 | पैसा जमा होते ही, सप्लायर किसान के खेत में सोलर पंप इंस्टॉल करेगा। |
क्यों है खास यह योजना? राजस्थान सोलर सब्सिडी योजना 2025
- किसान की बिजली की समस्या का हल होगा।
- डीजल या अन्य का खर्च बचेगा।
- पर्यावरण को कोई भी किसी तहर का नुकसान नहीं होगा।
- खेती में बढ़ेजायेगा मुनाफा।
- आने वाले समय में भी ये सोलर पंप ज्यादा लंबे समय तक काम करेंगे और किसी भी तरह का कोई बिल नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें :-
- Rajasthan Times News राजलदेसर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार
- School Time Change New Update : राजस्थान स्कूलो के समय में फिर हुआ बदलाव, नए आदेश हुए जारी
- बीकानेर:फिर बदला स्कूलों का समय, अब ये रहेगा समय
- राजस्थान विधानसभा में केरल विधान सभा: वरिष्ठ नागरिक कल्याण पर अध्ययन और नवाचार की पहल
- Rajasthan News: केंद्र से मिला राजस्थान को बड़ा तोहफा, 2 नेशनल हाईवे से इन जिलों की होगी मौज
7th Pay Commission Alert: नहीं मिलेगा पेंशन और ग्रेच्युटी इन कर्मचारियों को, नए नियम ने मचाई हलचल