---Advertisement---

बुलेट की रफ्तार पकड़ी सोने ने, 10 दिन में सोने के दामों में 11 हजार का आय उछाल

By
On:
Follow Us

शादियों के सीजन में बढ़ते सोने के दामों ने माता-पिता के लिए अपनी बेटी को तो सास-ससुर के लिए बहू को सोने के आभूषण देना बहुत महंगा कर दिया है। शादियों का बजट भी दामों ने बिगाड़ दिया है। दामों में वृद्धि के कारण शादियां भी महंगी होती जा रही है। सोने के रेट ने बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार पकड़ी हुई।

10 दिन पहले 13 अप्रैल को सोने का दाम 88 हजार रुपए था जो अब बढकऱ 99 हजार 200 तक पहुंच गया है। सराफा बाजार फिलहाल दाम बढऩे का क्रम रुकने का नहीं बढऩे का अनुमान बताते हुए इसे 1 लाख पार तक जाने का अनुमान लगा रहा है। लगातार दामों की वृद्धि के कारण इसकी खरीदी पर असर पड़ रहा है और वैवाहिक सीजन के दौर में सोने की खरीदी 25 फीसदी सराफा व्यापारियों के अनुसार घट गई है। वहीं चांदी भी सोने के पीछे-पीछे ही 1 लाख के आंकड़े तक पहुंच रही है।

सोने के दामों ने बिगाड़ दिया शादियों का बजट

व्यापारियों का कहना है कि दामों के बढऩे के कारण अब व्यक्ति रस्म पूरी करने के लिए सोना खरीद रहा है। अमरिका और चीन के बीच चल रहे वैश्किच स्थितियों के कारण लगातार दामों में वृद्धि हो रही है। इसी कारण दामों की वृद्धि पर ब्रेक नहीं लग रहा है। बढ़ते दामों के कारण सराफा बाजार भी बड़ा असर पड़ रहा है।

शादियों के दौर में जब सोने की खरीदी सबसे अधिक होती है उसी समय दामों ने रफ्तार पकड़ रही है जो थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में सोने ने वर्तमान में हर किसी का बजट बिगाड़ दिया है। इससे सराफा व्यापारी भी मायूस है। अंतराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों के कारण दामों पर असर पड़ रहा है।

अमेरिका-चीन के वैश्विक नीतियों का असर

सराफा कारोबारी उमेश पारिख ने बताया कि सोने के दामों में अचानक से तेजी आई है। 10 दिन में 11 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है। 13 मार्च को 88 हजार का भाव सोने का था जो अब बढकऱ 99 हजार 200 तक पहुंच गया है। अभी माना जा रहा है कि 1 लाख 5 हजार तक के सोने के दाम पहुंचेगे।

चांदी के दाम 95 हजार तक के है। सोने के साथ चांदी के दामों में भी वृद्धि हो रही है लेकिन चांदी में दामों की वृद्धि धीमी है लेकिन सोने के दाम अत्यधिक तेजी से बढ़ रहे है। शादियों के सीजन में खरीदी सोने-चांदी के आभूषण की होती है। दाम बढऩे से खरीदी पर असर पड़ा है।

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार करेगी नई पेंशन योजना शुरू, 41 से 45 वर्ष के लोगों को मिलेंगें 3 हजार रूपए

सोने के लगातार बढ़ते दामों ने आम व मध्यम वर्ग पर बड़ा असर डाला है। वैवाहिक सीजन में जहां आभूषण की मांग अधिक होती है और खरीददारी भी। इस बीच सोने के दामों के कारण सोने की खरीदी पर ही प्रभाव डाला है। मध्यव वर्ग व आम लोगों के लिए शादियों में सोने के आभूषण की जरुरत को पूरा करना भी अत्यधिक महंगा हो गया है। सोना अब सिर्फ शादियेां में रस्मों को पूरा करने के लिए अपने बजट अनुसार खरीदी करने में आम व्यक्ति लगा हुआ है। बाजार में पहुंचने वाला व्यक्ति अब दाम बढऩे से सोने की खरीदी को अपने बजट के अनुसार करने में लगा है। सराफा कारोबारियों की मांने तो दाम बढऩे से 25 फीसदी खरीदी पर असर पड़ा है।

हमे से जुड़ेलिंक
WhatsAppClick Here
TelegramClick Here

Rakshit Choudhary

Hey, it's me Rakshit Choudhary . I'm a Hindi content writer with over 4+ years of experience. I'm an expert in writing Hindi content on technology and automobiles for the RajasthanTimesNews blog.

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment