अजमेर में बनेगा हाईटेक साइंस पार्क: 42 करोड़ में प्लेनेटोरियम, इनोवेशन हब और क्रिएटिविटी ज़ोन

By: Rakshit Choudhary

On: Friday, April 25, 2025 11:39 AM

हाईटेक साइंस पार्क अजमेर में बनेगा हाईटेक साइंस पार्क: 42 करोड़ में प्लेनेटोरियम, इनोवेशन हब और क्रिएटिविटी ज़ोन
Google News
Follow Us
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अजमेर शहर में हाईटेक साइंस पार्क का निर्माण होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जिला कलक्टर और अधिकारियों के साथ पंचशील स्थित साइंस पार्क कार्य का निरीक्षण किया।

इसमें डिजीटल प्लेनेटोरियम भी बनेगा। पार्क की निर्माण लागत 42 करोड़ रुपए होगी। देवनानी ने कहा कि 20 हजार वर्गमीटर भूमि पर निर्माणाधीन साइंस पार्क 22 के बजाय 42 करोड़ की लागत से बनेगा। इसमें डिजिटल प्लेनेटोरियम और इनोवेशन हब जैसी सुविधाएं होंगी। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग को कामकाज में तेजी लानी होगी।

अजमेर में बनेगा हाईटेक साइंस पार्क

सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट में पूर्व में घोषित 22 करोड़ के अलावा 17 करोड़ रूपए की सौगात दी है। तीन करोड़ रूपए विभाग और एडीए खर्च कर रहा है। डिजीटल प्लेनेटोरियम 80 से 85 दर्शक क्षमता वाला होगा। इनोवेशन हब आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा।

राजस्थान के इस शहर के रेलवे जंक्शन में पहली बार मिलगी ये सुविधा, विभाग करने जा रहा है ये काम

यह पश्चिमी भारत के सबसे आधुनिक साइंस पार्क होगा। इसमें बनने वाले क्रिएटिविटी जोन में विद्यार्थी अपनी विज्ञान सोच और क्षमता को विकसित कर सकेंगे।आउटडोर साइंस पार्क, तारामण्डल, एक्जीबिट लेब,भौतिक और गणित से जुड़े विभिन्न मॉडल्स प्रदर्शित होंगे। एडीए आयुक्त नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़एवं विज्ञान तकनीक विभाग के अधिकारियों ने भी जानकारी दी।

देवनानी ने रीको एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को माकड़वाली में आईटी पार्क की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने चारदीवारी बनाने, बिजली, पानी व सड़क की सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए। देवनानी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में निवेश प्रोत्साहन के लिए 12.95 हैक्टेयर भूमि पर आईटी पार्क बनेगा।

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार करेगी नई पेंशन योजना शुरू, 41 से 45 वर्ष के लोगों को मिलेंगें 3 हजार रूपए

नगरीय विकास विभाग ने भूमि आवंटन किया है।संबंधित स्टेक होल्डर्स से चर्चा कर राज्य स्तरीय बिजनेस प्रमोशन सेल एवं आईटी कंपनियों से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है। स्टेक होल्डर्स को पार्क का निरीक्षण कराएं। यह पार्क रोजगार को बढ़ाएगा। रीको के अधिकारियों को नक्शा तैयार करने, ब्रोशर और साइट प्लान बनाने के निर्देश दिए। पार्क में नामचीन कंपनियों के डाटा, कॉल सेन्टर व कॉर्पोरेट ऑफिस लाने के प्रयास किए जाएंगे। इससे होटल इंडस्ट्री, हॉस्टल, रेस्टोरेंट, ऑटो, निर्माण और अन्य रोजगार बढ़ेंगे।

Join Whatsapp >>>>>> Click Here

Rakshit Choudhary

Hey, it's me Rakshit Choudhary . I'm a Hindi content writer with over 4+ years of experience. I'm an expert in writing Hindi content on technology and automobiles for the RajasthanTimesNews blog.
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

New Rail Project

June 11, 2025

Rajasthan News: राजस्थान में बनेगी अब और भी सस्ती बिजली, भजनलाल सरकार ने हटा दी ये बाध्यता

June 9, 2025

Rajasthan Ring Road

June 6, 2025

New Fourlane Highway

June 5, 2025

Rajasthan BPL Parivar

June 4, 2025

Electric Shock :

June 4, 2025

Leave a Comment