Aaj Ka Mausam : शिमला में रविवार को धूप खिली रही जिससे गर्मी बढ़ गई। ऊना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया जबकि केलंग में तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 से 15 जून तक कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 10 से 12 जून तक मौसम साफ रहने का अनुमान है जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
Aaj Ka Mausam :शिमला। हिमाचल के निचले स्थानों में रविवार को दिनभर धूप खिली रही। दिन में गर्मी ने बहुत परेशान किया। दोपहर बाद शिमला सहित ऊंचाई वाले कुछ स्थानों में हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन तथा न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई।
Monsoon Updates: दिल्ली, यूपी और बिहार में बारिश का इंतजार,IMD का नया अलर्ट पढ़ें यहां
ऊना का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 41.6 डिग्री पहुंच गया, जबकि केलंग में अधिकतम तापमान जून में 2023 के बाद 26 डिग्री पहुंचा है। केलंग में 16 जून 2024 को 24.1 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि 22 जून 2023 को 27.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
Aaj Ka Mausam :प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कांगड़ा व बरठीं में तीन डिग्री की दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि धर्मशाला में 6.5, पालमपुर व मनाली में तीन-तीन डिग्री की दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 व 15 जून को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान है। ऐसे में कुछ एक स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 10 से 12 जून तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।