---Advertisement---

Haryana News: हिसार के लोगों के लिए खुशखबरी, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए चलेगी सीधी ट्रेन

By
On:
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के हिसार वासियों के लिए अब सामने आई अच्छी खबर है। हिसार जिले को 2 नई ट्रेनों की सौगात मिल रही है। हिसार वासियों का सीधे गुरुग्राम और चंडीगढ़ से सीधे रेल संपर्क का सपना होगा अब पूरा। 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से ही हिसार को सीधी गुरुग्राम और चंडीगढ़ से जोड़ने की मांग की जा रही थी।

रेल मंत्रालय नई दिल्ली से जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदोरा-अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ ट्रेन को अब फास्ट ट्रेन के रूप में हिसार के रायपुर तक चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 64564 अंब-अंदोरा-अंबाला से अपराह्न 3 बजे चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रात 1.05 बजे हिसार के रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64563 रात 2.25 बजे रायपुर-हिसार से चलकर सुबह 7.20 बजे अंबाला कैंट और 12.40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी।

Haryana Weather Update: हरियाणा , इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुरुग्राम जाने वाली ट्रेन का समय

सरकार ने दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 7 बजे चलकर 9.40 बजे रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे चलकर शाम 5.30 बजे रेवाड़ी और रात 9 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन की तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

Rakshit Choudhary

Hey, it's me Rakshit Choudhary . I'm a Hindi content writer with over 4+ years of experience. I'm an expert in writing Hindi content on technology and automobiles for the RajasthanTimesNews blog.

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment