अंबाला | भारत और पाकिस्तान के बीच जो सीजफायर की घोषणा होने के बाद में हरियाणा (Haryana) में स्थिति फिर से सामान्य होने लगी है. आप को बता दें कि सीजफायर का ऐलान होने के बाद में हरियाणा से होकर के पंजाब और राजस्थान की तरफ जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है. ऐसे में अब लोगों को सफर करने के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी
इन सभी ट्रेनों को किया गया है बहाल
ट्रेन नंबर | आरंभ स्टेशन | गंतव्य स्टेशन |
---|---|---|
14731 | दिल्ली | बठिंडा |
14525 | अंबाला | श्रीगंगानगर |
14732 | बठिंडा | दिल्ली |
14526 | श्रीगंगानगर | अंबाला |
54636 | लुधियाना | हिसार |
54635 | हिसार | लुधियाना |
अंबाला रेलवे मंडल ने दी जानकारी
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक नवीन कुमार जी ने यह बताया है कि दोनों देशों के बीच जो सीमा पर तनाव की स्थिति के चलते हरियाणा से होकर के पंजाब और राजस्थान की और जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर इन सभी ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था, वे अब पहले की तरह अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी. इसके साथ ही, शॉर्ट टर्मिनेट और रूट डायवर्ट से जुड़े आदेश भी रद्द कर दिए गए हैं. सभी ट्रेनें नियमित रूप से अपने निर्धारित गंतव्य स्थान तक सफर करेगी.
Rajasthan News: राजस्थान को मिलेगी अब नए एक्सप्रेस-वे , 97 फ़ीसदी कार्य हुआ पुर्ण