Haryana News: हरियाणा के शहर में अब बनेगी 4km लंबी सड़क, 20 हजार लोगों से अधिक लोगो का सफर होगा आसान

By: Rakshit Choudhary

On: Saturday, May 3, 2025 8:45 PM

Haryana News: हरियाणा के शहर में अब बनेगी 4km लंबी सड़क, 20 हजार लोगों से अधिक लोगो का सफर होगा आसान
Google News
Follow Us
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Haryana News: हाल ही में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने में सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद के मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक करीब 4KM लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क से लगभग 1 दर्जन गावों की 20 हजार से ज्यादा आबादी को बड़े स्तर पर राहत मिलेगी।

अब बनेगी 4km लंबी सड़क
अब बनेगी 4km लंबी सड़क

दिल्ली और यूपी की सीमा से संपर्क का मुख्य रास्ता

मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक यह सड़क पिछले कई सालों से बदहाल स्थिति से जूझ रही है। यहां पर सड़कों ज्यादा गढ्ढे दिखाई दे रहे हैं। रात के समय गढ्ढों की वजह से हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

बारिश के मौसम में हालात और ज्यादा खराब हो जाती हैं। यह सड़क मोहना गांव को यमुना पोंटून पुल से जोड़ती है, जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से संपर्क का मुख्य रास्ता भी है।

क्वालिटी का रखा खास ध्यान

वर्तमान में इस सड़क की बुरी स्थिति से ग्रामीणों और यात्रियों को कठिन परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने कई बार सड़क की मरम्मत और पुनर्निमाण की मांग कर चुके हैं।

मिली जानकारी में अब लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए जारी टेंडर खोल दिया गया है।नए निर्माण के तहत, सड़क को चौड़ा करने के साथ- साथ पक्के साइड ड्रेन, मजबूत बेस लेयर और उच्च गुणवत्ता की बिटुमिनस कोटिंग का उपयोग किया जाएगा।

Rakshit Choudhary

Hey, it's me Rakshit Choudhary . I'm a Hindi content writer with over 4+ years of experience. I'm an expert in writing Hindi content on technology and automobiles for the RajasthanTimesNews blog.
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment